युवाह्रदय सम्राट जैनाचार्य
श्री हेमरत्नसूरीश्र्वरजी म.सा. स्थापित
जैन एलर्ट ग्रुप-भायखला ध्वारा
मंगलवार, दिनांक १७ मार्च २०२० के दिन
सुबह १०:३० बजे मोतीशा रोड़ ,
लवलेन, भायखला में
‘कोरोना वायरस’ के बारे में
जागरूकता लाने के लिए एवं
उस का प्रतिकार कैसे कर सकते हैं
उस बात को सामान्य जनता तक
पहुंचाने हेतु एक कार्यक्रम का
आयोजन किया गया था।
इसी दिन रास्ते से गुजरने वालें
सभी राहदारीओं, गरीब मजदूर वर्ग,
टेक्सी-ट्रक, टेम्पो चालक, को
सभी को mask एवं sanitizer
बिलकुल free बांटा गया था ।
प्रिन्स अली खान अस्पताल से
आए हुए डॉक्टर श्री इरफ़ान और
डॉक्टर तुराबा खान ने sanitizer का
सही इस्तेमाल कब और कैसे करें
तथा मुखौटा (mask) कैसे पहने
इसकी जानकारी दी थी।
‘कोरोना’ वायरस से
बचने के लिए और क्या क्या कर सकते है
उसकी जानकारी दी थी।
राष्ट्रसंत, पद्मविभूसण ,
सरस्वतीलब्धप्रसाद जैनाचार्य आचार्यदेव
श्री रत्नसुंदरसूरीश्र्वरजी महाराजा की
प्रेरणा एवं आशीर्वाद से
जैन एलर्ट ग्रुप -इंडिया (भायखला ) द्वारा
अन्य शाखाओं के साथ मिलकर
तक़रीबन एक लाख मुखौटा (mask)
बिलकुल नि:शुल्क बाटने का आयोजन हैं।
मोतिशा रिलिजियस एंड चेरिटेबल ट्रस्ट के चेरमेन
श्री किरणराजजी लोढ़ा, मेनेजिंग ट्रस्टी जगदीशभाई एवं
श्री घेवरचंदजी जैन, दानवीर दाता श्री हर्षदभाई शाह (कलोलवालें )
श्री चम्पालालजी जेठमलजी फागणिया पधारें थे।
जो चीज़ पैसे दे कर भी नहीं मिलती और
मिलती भी है तो ज्यादा पैसे देने पडते है उस चीज़ को
जाहिर जनता के हित में बिलकुल नि:शुल्क वितरण किया गया।
जैन एलर्ट ग्रुप-भायखला
१८०/२ , श्री जैन एलर्ट ग्रुप चोक.
मोतीशा रोड़, लवलेन, भायखला।
मुंबई:२७।













